झारखंड में सपा को जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन करना चाहिए- शाहनवाज़ आलम
लखनऊ,
26 अक्टूबर 2024. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर
प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने समाजवादी
पार्टी से झारखंड में 46 सीटों पर लड़ने के फैसले को वापस लेने की अपील की
है।
शाहनवाज़ आलम ने
जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस का इंडिया
गठबंधन सत्ता में वापसी करेगा। वहाँ समाजवादी पार्टी का अपना जनाधार भी
नहीं रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी एक दर्जन से ज़्यादा सीटों पर
सपा लड़ी थी लेकिन उसे कुल मिलाकर सिर्फ़ 16 हज़ार वोट ही मिले थे। तब
शिवपाल यादव जी पार्टी भी वहाँ कई सीटों पर लड़ी थी लेकिन उसे भी सिर्फ़ 5
हज़ार वोट मिले थे।
शाहनवाज़
आलम ने कहा कि ऐसी स्थिति में अखिलेश यादव जी को संविधान की रक्षा और
सांप्रदायिक एजेंडे वाली भाजपा को रोकने के लिए बड़ा दिल दिखाते हुए झारखंड
में अपने प्रत्याशी नहीं उतारने चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में
जब कांग्रेस उपचुनाव में संविधान बचाने के बड़े उद्देश्य से सपा को बिना
किसी शर्त के समर्थन कर रही है तो सपा को भी झारखंड में पार्टी हित पर
संविधान बचाने के एजेंडे को वरीयता देते हुए कांग्रेस-जेएमएम प्रत्याशियों
को बिना शर्त समर्थन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता में यह संदेश नहीं
जाना चाहिए कि संविधान बचाने के बड़े उद्देश्य से बने इंडिया गठबंधन के
क्षेत्रीय घटक निजी हितों के लिए काम कर रहे हैं।
टिप्पणियाँ