उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया


 

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन  शाहनवाज आलम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया।

 शाहनवाज आलम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन  दिनेश कुमार सिंह  द्वारा उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव  शाहनवाज आलम ने सर्वप्रथम कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पं0 जवाहर लाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी तथा चौराहे पर स्थित राजीव गांधी जी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


शाहनवाज आलम ने  अपने सम्बोधन में कहा कि हम जैसे साधारण कार्यकर्ता की मेहनत एवं निष्ठा को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हमें राष्ट्रीय सचिव बनाकर कार्य करने का अवसर प्रदान किया है इसके लिए हम पार्टी के अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे, जननायक  राहुल गांधी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का विशेष आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व में जो हम पर विश्वास जताया है हम उस पर खरे उतर कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।



टिप्पणियाँ