कूदन मे लाखो की लागत से श्रीमती शांति देवी-श्री ब्रजमोहन महरिया की याद मे स्टेडियम बनेगा।

 



          ।अशफाक कायममखानी।
कूदन (सीकर)।
               पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया व पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया द्वारा अपने माता-पिता शांति देवी व ब्रजमोहन महरिया की याद मे अपने आबाई गावं कूदन की राजकीय सीनियर विधालय के खेल मैदान को इंटरनेशनल पेरा मीटर अनुसार स्टेडियम का रुप दिया जायेगा।
     

           
चार दिवारी सुदा करीब छत्तीस बीघा जमीन मे बनने वाले उक्त स्टेडियम का शिलान्यास आज सैंकड़ों लोगो की उपस्थिति मे सुभाष जी महरिया ने विधिविधान से किया। सुभाष महरिया ने अपने सम्बोधन मे कहा कि स्टेडियम का नाम सुधीर महरिया स्टेडियम होगा। 
 
स्टेडियम को बनाने का खर्चा उनके पूत्र विनीत महरिया द्वारा संचालित क्वालिटी माईंस एण्ड मिनरल कम्पनी वहन करेगी। सुभाष महरिया स्वयं राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स रहे है। कूदन गावं के अनेक राष्ट्रीय स्तर के फूटबाल खिलाड़ी रहे है। कूदन गावं रजवाड़ों के समय किसान आंदोलन के लिये प्रसिद्ध है। गावं से केन्द्रीय व राज्य सरकार मे मंत्री रहने के अलावा चार लोग विधायक व एक सांसद रहे है। महरिया परिवार ने गावं मे एक सभी सुविधाओं युक्त विशाल सामुदायिक अपने माता-पिता की याद मे।भवन भी बनाकर गावं वालो को सोंपा है।
           
कुल मिलाकर यह है कि कूदन गावं के आसपास गावो मे खेलो का प्रचलन काफी है। जगह जगह छोटे बडे स्टेडियम मौजूद है। लेकिन कुदन गाव का बनने वाला उक्त स्टेडियम विशाल व सभी विश्व स्तर की सुविधाओं व मापदण्ड वाला होगा।

टिप्पणियाँ