कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री श्री अजय राय के नेतृत्व में आज बसंत कुंज जाकर अकबर नगर के विस्थापितों से मिला।

 
 
लखनऊ :  कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री  अजय राय के नेतृत्व में आज बसंत कुंज जाकर अकबर नगर के विस्थापितों से मिला। प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय ने वहां मौजूद लोगों से उनकी परेशानियां सुनी एवं बड़ी बेदर्द तरीके से जमीदोज किये गये उनके आशियाने और उसके बाद बहुत बेतरतीब तरीके से उन्हें बसंत कुंज में विस्थापित करने के उनके दर्द को भी साझा किया। 

उनकी मुख्य समस्याओं में प्रमुख रूप से विस्थापित किये जाने के बाद भी सरकार द्वारा उनसे नये मकान का पांच लाख रूपया मांगा जा रहा है। श्री राय ने कहा कि अकबर नगर के लोग वहां आस-पास काम कर अपनी आजीविका चलाते थे, परन्तु शहर से सुदूर विस्थापित किये जाने के कारण वहां तक पहुंचाना इन लोगों के लिए कष्टकारी हो गया है और अब हालात यह हो गये हैं कि आज उन्हें 15-15 किलोमीटर दूर जाकर काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करने को मजबूर हैं। शहर आने के लिए उन लोगों को 100 से 200 रूपये का किराया खर्च करना पड़ रहा है जो महंगाई के इस दौर में उन पर एक अतिरिक्त बोझ है। 

*विस्थापितों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी को अपना दर्द बताते हुए कहा कि यहां रोजी-रोटी कमाने का कोई भी जरिया नहीं है ऐसी स्थिति में हम यहां रोजगार एवं साधन के अभाव में भूखे मरने को मजबूर हैं। अतः हमें हमें अकबर नगर में पुनः स्थापित किया जाए।*



मौजूद लोगों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी से यह भी साझा किया कि न तो यहां पर कोई सरकारी स्कूल है, न कोई सरकारी अस्पताल, बिजली अपनी मर्जी से आती जाती है और मूलभूत सुविधाओं के नाम पर महज सरकारी वादे और जुमले ही हैं। विस्थापितों ने बताया कि विस्थापितों में *इशरत अली सहित अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, परन्तु अभी तक प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की कोई भी मदद नहीं की गई है। ऐसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख दिलाने के लिए योगी सरकार से मांग की है।* कार्यक्रम का संयोजन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 शहजाद आलम ने किया।

इस मौके पर सदस्य एआईसीसी ललन कुमार, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, जियाराम वर्मा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, अनामिका यादव, डॉ0 रिचा शर्मा, मेहताब जायसी, के0के0 शुक्ला, सलमान बशर, अरशद आजमी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ