इंजीनियर मनवर अली खान सार्वजनिक निर्माण विभाग मे चीफ इंजीनियर बने।

 



  
                ।अशफाक कायमखानी।
जयपुर।
             राजस्थान मे वीर सेनानियों व खेती-किसानी मुद्दों पर संघर्ष करने वालो की पाक धरती झूंझुनू जिले के खुडाना गावं के साधारण किसान कासिम अली खां के घर जन्मे सपूत इंजीनियर मनवर अली खान ने राजस्थान सार्वजनिक निर्माण विभाग मे अपनी कार्यकुशलता व कर्तव्यनिष्ठा के चलते तरक्की पाकर अब चीफ इंजीनियर बन गये है। इंजीनियर मनवर अली इस ओहदे तक पहुंच कर समाज व झूंझुनू जिले का मान बढाया है।
                      चीफ इंजीनियर मनवर अली ने MNIT से बी.टेक करके IIT-DELHI से एमटेक की डीग्री पाई। उसके बाद UPSC द्वारा चयनित होकर इंडियन डिफेंस सर्विसेज आफ इंजीनियरिंग मे इंजीनियर होकर कुछ समय सर्विस की। उसके बाद RPSC द्वारा चयनित होकर नवम्बर-1991 मे राजस्थान सार्वजनिक निर्माण विभाग PWD मे इंजीनियर की हैसियत से सर्विस जोईन की। पढाई मे शुरू से होशियार मनवर अली MNIT-JAIPUR के गोल्ड मेडलिस्ट रहे है।
                   इंजीनियर मनवर अली खान के एक पूत्र व तीन बेटियां है जो उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे है। एक छोटी बेटी MBBS जयपुर से कर रही है। मनवर अली खान के एक बडे भाई मुशताक खान कर विभाग मे अतिरिक्त आयुक्त व एक भाई हफीज खान शिक्षा विभाग मे DDE से सेवानिवृत्त हुये है।
                  कुल मिलाकर यह है कि झूंझुनू जिले के खुडाना गावं के साधारण किसान परिवार से निकल कर MNIT के गोल्ड मेडलिस्ट होकर IIT-DELH से एमटेक करने वाले इंजीनियर मनवर अली खान आज राजस्थान के सार्वजनिक निमार्ण विभाग के चीफ इंजीनियर के पद पर पहुंच कर जिले व मुस्लिम समुदाय का मान बढाया है। इनके चीफ इंजीनियर बनने पर चारो तरफ खुशी की लहर व्याप्त है। मुबारकबाद का सिलसिला जारी है।

टिप्पणियाँ