कायमखानी महासभा के साबिक सदर रिसालदार हुसैन खां का इंतेकाल।

 



          ।अशफाक कायमखानी।
दाऊसर (डीडवाना)।
               कायमखानी बिरादरी की अहम सामाजिक संस्था राजस्थान कायमखानी महासभा के साबिक सदर रिसालदार हुसैन खा का आज सीकर के एक निजी अस्पताल मे इंतेकाल हो गया। जिन्हें आज उनके दाऊसर गावं स्थित कब्रिस्तान मे सुपुर्द ए खाक किया गया।
                83 साल के मरहूम हुसैन खां तीन दिन पहले अचानक बिमार होने पर उनका आक्सीजन लेवल गिरने लगा तो उनके परिजनों ने पहले गावं मे उपचार करवाया। उसके तत्पश्चात उन्हें सीकर मे एडमिट करवाया। जहां आज इंतेकाल हुवा मरहूम के महासभा अध्यक्ष रहते सामाजिक सुधार मे अनेक फैसले हुये एवं अनेक शैक्षणिक तरक्की के कदम बढे।
      रिसालदार साहब ने आर्मी मे रहते हुये 1962- भारत-चीन, 1965- मे भारत-पाकिस्तान, 1971- मे फिर भारत पाकिस्तान युद्ध मे भाग लिया था। उन्होंने 1952-1982 तक आर्मी मे रहकर वतन की सेवा की थी। उनको अनेक मानक उपाधियों से नवाजा गया था।
                 मरहूम रिसालदार हुसैन खां की कौमी खिदमात को हमेशा याद किया जायेगा। पिछले दिनो महासभा के अन्य अध्यक्ष रहे कर्नल जसवंत खा भी इंतेकाल फरमा गये थे।

टिप्पणियाँ